UGC NET 2022, UGC NET City Intimation Slip, UGC NET Admit Card 2022 ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UGC NET 2022: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
एनटीए ने एजुकेशन, जियोग्राफी, उड़िया और तमिल विषयों के लिए 12 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा का सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किया है। 12 अक्टूबर को परीक्षा केंद्रों की सीमित उपलब्धता के कारण उड़िया विषय में बैठने वाले अभ्यर्थियों को दो स्लॉट में विभाजित किया गया है। अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
UGC NET Exam 2022: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। एनटीए ने हाल ही में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस, एंथ्रोपोलॉजी और म्यूजिक विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था। यह परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 को होगी।
How to check NTA UGC NET Advance City Intimation Slip Phase II
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Advance City Intimation Slip Phase -2' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट इंटीमेशन स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
यदि अभ्यर्थी को सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक या डाउनलोड करने में असुविधा होती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। अन्य विषयों के लिए भी इंटीमेशन स्लिप का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.nic.in पर चेक करते रहें।
