एजुकेशन

UGC NET June 2026: आज से शुरू हुई यूजीसी नेट जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी परीक्षा

UGC NET June 2026: एनटीए ने आज से यूजीसी नेट 2026 जून सेशन के लिए आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

UGC NET June 2026

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET 2026 June Session) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जून सेशन में नेट परीक्षा देने की इच्छा रखने वाले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर 29 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो यूजीसी नेट (UGC NET 2026) की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।

क्या है यूजीसी नेट 2026 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए पूरे 11 दिन का समय है। 20 मई रात 11.59 बजे आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और आवेदन में सुधार विंडो खोली जाएगी। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कब होगी UGC NET 2026 जून सेशन की परीक्षा

यूजीसी नेट जून सेशन 2026 की परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 से 30 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सिटी स्लिप 10 जून तक जारी की जा सकती है और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

कैस करें यूजीसी नेट 2026 के लिए रजिस्टर

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट 2026 जून सेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल और ईमेल आईडी के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
Also Read: HBSE 10th Result 2026: कब और कहां जारी होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट? कैसे करे मार्कशीट डाउनलोड

कितना है आवेदन शुल्क

NTA UGC NET 2026 जून सेशन के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार है। जनलर कैटेगरी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article