CUET UG 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें CUET (UG) 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड
- सीयूईटी यूजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में दिए गए CUET (UG) 2026 Advance Exam City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामपने सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप आ जाएगी।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
कब होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधिरित होगी। परीक्षा में नेगटिव मार्किंग भी होगी तो छात्र ध्यान से परीक्षा दें।कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एनटीए द्वारा CUET UG 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करने के बाद अब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से 4से 5 दिन पहले यानी 5 या 6 मई को जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। छात्रों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जानी होगी और उसके साथ ही उन्हें एक ओरिजनल फोटो आईडी भी साथ रखना होगा।
