एजुकेशन

HBSE 10th Result 2026: कब और कहां जारी होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट? कैसे करे मार्कशीट डाउनलोड

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड द्वारा 26 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Image

HBSE 10th Result 2026

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद आंसर कॉपियों की मल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरा करने के लिए सैकड़ों टीचर कॉपियों की जांच में जुटे हुए है। इस बीच 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं और लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि 'Haryana Board 10th Result 2026 Kab Aayega?' बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा रिजल्ट को लेकर कोई डेट जारी नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने की तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

कब आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी तक डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीते सालों के ट्रेंड और मूल्यांकन प्रक्रिया की गति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है।

कब हुई थी हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा?

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत 26 फरवरी से हुई थी। इसके बाद अंतिम परीक्षा 20 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। 26 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो इस समय अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

कैसे चेक करें HBSE 10th Result 2026?

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर छात्रों को HBSE 10th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब इसमें रोल नंबर समेत आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।

स्टेप 7 - छात्र इन्हें डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिन के भीतर संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। इसकी जानकारी स्कूल के टीचर या प्रिंसिपल द्वारा दी जाएगी।

पासिंग अंक

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। बता दें कि कुल अंकों के साथ हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article