एजुकेशन

NEET UG में गड़बड़ी के बाद NTA में होगा सुधार, शिक्षा मंत्री ने की पटना पुलिस की सराहना

Education Minister Dharmendra Pradhan Press Conference: नीट यूजी एग्जाम में गड़बड़ी की घटना के बाद अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को UGC NET परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब केंद्र सरकार के निशाने पर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।

Image

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Photo : Twitter

UGC NET Exam Cancelled: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटना के बाद छात्रों में आक्रोश का माहौल है। बीते दिनों NEET UG एग्जाम में गड़बड़ी की घटना के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को UGC NET परीक्षा को रद्द कर दिया। इसके बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब केंद्र सरकार के निशाने पर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। इस दौरान पटना में हुए एक्शन की उन्होंने सराहना की है। NEET UG Counselling पर जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, हमें इंतजार करना चाहिए।

NEET एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सुबह हायर एजुकेशन सेक्रेटरी ने NTA के डायरेक्‍टर सुबोध कुमार से मुलाकात की है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में NEET UG काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिर इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि आखिरी सुनवाई के बाद परीक्षा कैंसिल होती है तो काउंसलिंग भी कैंसिल हो जाएगी।

8 जुलाई को होगी सुनवाई

इससे पहले 11 जून को भी सुप्रीम कोर्ट ने यह अपील खारिज की थी। आज सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा रद्द करने की मांग वाली नई याचिका पर भी सुनवाई हुई। यह अर्जी 49 स्टूडेंट्स और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने लगाई थी। इस पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो भी पेपर लीक जैसे अपराध में दोषी पाए जाएंगे उन्हें सख्त से सख्त सजा होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा में थोड़ी सी लापरवाही की घटना सामने आते ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पटना पुलिस का काम सराहनीय है।

पटना में युवक ने पेपर लीक की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना में 22 साल के अनुराग ने पुलिस को बताया कि मैं कोटा में एलेन कोचिंग सेंटर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मेरे फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि कोटा से वापस आ जाओ। नीट एग्जाम की सेटिंग हो गई है। छात्र ने आगे कहा कि मैं कोटा से वापस आ गया। मेरे फूफा 4 मई की रात मुझे अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास छोड़ आए। जहां मुझे नीट एग्जाम के क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट दिए गए। रात में मुझे उसे रटवाया गया है।

NEET UG में मार्क्स पर दी जानकारी

नीट यूजी में इस साल 67 छात्रों को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इसको लेकर जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना काल में सिलेबस में कमी की गई थी। इसके बाद से सिलेबस में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हो पाए हैं। एग्जाम में 12वीं के स्तर के सवाल पूछे गए हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article