एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2026 कब आएगी, आसान स्टेप में कर पाएंगे डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2026: एनटीए द्वारा 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

UGC NET Answer Key 2026 कब आएगी (Photo - AI)

UGC NET 2026 Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 आंसर की (UGC NET 2026 Answer Key) जल्द ही जारी की जा सकती है। एनटीए द्वारा आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में आधकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। उसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 या तीन दिनों का समय दिया जाएगा।

कब हुई थी यूजीसी नेट परीक्षा 2026?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून तक की विभिन्न शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की के साथ रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।

कब आएगी UGC NET 2026 प्रोविजनल आंसर की?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आने वाले 2 से 3 दिन में यूजीसी नेट 2026 की आंसर की जारी कर दी जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की जा डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा आंसर की जारी करने की तिथि की कोई घोषणा नहीं की गई है। यह केवल एक संभावित तिथि है, जो रुझानों के अनुसार है।

कैसे करें यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड?

  • UGC NET 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए UGC NET 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ आ जाएगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और रिस्पांस शीट से उसका मिलना करें।

आंसर की के जारी होने के बाद आपको परीक्षा में अपने संभावित अंकों की जानकारी मिलेगी। इससे असंतुष्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति की समीक्षा करने के बाद फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article