क्रिकेट

NEP vs BAN T20: लॉर्ड्स के मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगा नेपाल, अगले साल जून में खेला जाएगा मुकाबला

नेपाल की टीम अगले साल जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर वह स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ दो ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ 1 जून को वर्मस्ले में वनडे मैच के साथ होगी। उसके बाद 6 जून को दूसरे वनडे मैच से पहले नेपाल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा।

Image

नेपाल और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 3 जून 2027 को एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में नेपाल और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। इसी दिन लॉर्ड्स पर एक टी20 ब्लास्ट मैच भी होगा। नेपाल और बांग्लादेश के टी20 मुकाबला नेपाल के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होगा। CAN के प्रेसिडेंट चतुर बहादुर चंद ने इसकी पुष्टि की।

नेपाल की टीम अगले साल जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर वह स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ दो ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ 1 जून को वर्मस्ले में वनडे मैच के साथ होगी। उसके बाद 6 जून को दूसरे वनडे मैच से पहले नेपाल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा।

नेपाल का इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल-

तारीखबनाममैचमैदान
1 जून 2027नेपाल बनाम स्कॉटलैंडवनडेवर्मस्ले
3 जून 2027नेपाल बनाम बांग्लादेशटी20लॉर्ड्स
6 जून 2027नेपाल बनाम स्कॉटलैंडवनडेवर्मस्ले
9 जून 2027नेपाल बनाम आयरलैंडटी20वर्मस्ले
11 जून 2027नेपाल बनाम आयरलैंडटी20बेकेनहम
12 जून 2027नेपाल बनाम आयरलैंडटी20बेकेनहम

लॉर्ड्स में 3 जून को डबल हेडर

इसी दिन लॉर्ड्स पर एक टी-20 ब्लास्ट मैच भी होगा। टी-20 ब्लास्ट इंग्लैंड का डोमेस्टिक टूर्नामेंट हैं। यह पहली बार होगा जब लॉर्ड्स पर एक ही दिन मेंस के इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मैच का डबल-हेडर खेला जाएगा। इसके बाद नेपाल 9, 11 और 12 जून को आयरलैंड के साथ तीन T20I मैच खेलेगा, जो वर्मस्ले और बेकेनहम में खेले जाएंगे।

17 साल बाद लॉर्ड्स में खेलेगा बांग्लादेश

वहीं, नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगा। यह टेस्ट 28 मई 2027 से लॉर्ड्स में शुरू होगा। बांग्लादेश की मेंस टीम 17 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट खेलने उतरेगी। ऐसे में बांग्लादेश के लिए भी यह ऐतिहासिक पल होगा।

नेपाल बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड

बात करें नेपाल और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय हेड टू हेड की तो दोनों देशों के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। यह दोनों ही मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान (2014 और 2024) खेले गए हैं। बांग्लादेश ने दोनों ही बार बाजी मारी है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article