Kriti Sanon Post: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन और कबीर बहिया (Kabir Bahia) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें अक्सर वायरल होते रहती हैं। इस बीच कृति सेनन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है। कृति सेनन के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाएगा The Vvaan का जादू)
कृति सेनन ने कबीर को किया बर्थडे विश
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के बर्थडे को खास बना दिया है। 19 नवंबर को कबीर के जन्मदिन पर कृति ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। इतना ही नहीं, दिन खत्म होने से पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कबीर की एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की और उन्हें 'क्यूटी' कहकर बुलाया। कृति का यह प्यारा सा मैसेज देखते ही फैंस का ध्यान इस पर चला गया। कृति ने अपनी हाल की छुट्टियों के दौरान खींची गई कबीर की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कबीर कैमरे के सामने मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए। बता दें कि कृति की बहन नूपुर सेनन ने भी कबीर को जन्मदिन की बधाई दी है।

कृति सेनन ने कबीर को किया बर्थडे विश (pic credit-instagram)
कौन हैं कबीर बहिया?
बताते चलें कि कबीर बहिया ब्रिटेन में रहने वाले कारोबारी हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया ब्रिटेन की जानी-मानी ट्रैवल कंपनी साउथहॉल ट्रैवल के संस्थापक हैं। कृति और कबीर को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि, कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था।
