एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट 2023 आंसर की, इस दिन जारी होंगे परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 08:37 PM IST

UGC NET Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अगले सप्ताह तक यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकती है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप रिजल्ट की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की

UGC NET Answer Key 2023, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर की जारी कर (UGC NET Answer Key ) सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया जाएगा।

बता दें इस बार यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा दो पेज में आयोजित की गई थी। पहला फेज 13 जून, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 को आयोजित किया गया था। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा 19 जून, 20, 21 और 22 जून 2023 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2023: डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET Phase 1 &Phase 2 Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Answer Key: यहां कर सकेंगे आपत्ति

यदि आपको लगता है कि, आपको कोई प्रश्न सही है या आंसर की में दिया गया उत्तर गलत है तो अभ्यर्थी यहां आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको शुल्क का भुगतान करना होगा।

UGC NET Result: कब जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी नेट रिजल्ट की तारीख जानने के लिए अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article