एजुकेशन

UGC NET 2026: दोबारा होगी यूजीसी नेट अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा, NTA ने जारी किया शेड्यूल

UGC NET English, Commerce, Scoiology Exam Schedule 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। यहां आप परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा फिर होगी

UGC NET English, Sociology, Commerce Exam Schedule 2026: यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों प्रश्नपत्रों में कई गंभीर त्रुटियां मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

एनटीए के मुताबिक, इन तीन विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई थी। इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गड़बड़ी, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे जाने, दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल जैसी खामियां भी सामने आई थी। यही कारण है कि एनटीए ने यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UGC NET English, Sociology, Commerce Exam Schedule 2026: सितंबर में होगी दोबारा परीक्षा

  • अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
  • समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

UGC NET 2026: इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं होगा

बता दें राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों विषयों के उम्मीदवारों से दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। NTA ने यह भी साफ किया है कि जिन 84 विषयों की आंसर-की चैलेंज प्रक्रिया जारी की गई है, उनके परिणाम तय कार्यक्रम के अनुसार घोषित किए जाएंगे। इन 84 विषयों के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया पर तीन विषयों की दोबारा परीक्षा का कोई असर नहीं पड़ेगा।

UGC NET 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतने पर्सेंट

तीनों दोबारा आयोजित होने वाले विषयों में भी JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD के लिए सीटों का आवंटन सूचना बुलेटिन में दिए प्रावधानों के अनुसार ही किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 6% होगी। इसमें जून 2026 की मूल परीक्षा और दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में से अधिक संख्या को आधार बनाया जाएगा। NTA ने कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता, सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। परीक्षा केंद्र, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article