एजुकेशन

TBSE Result 2025 OUT: जारी हुआ त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, tbse.tripura.gov.in से करें चेक

Tripura Board Result 2025 Declared: त्रिपुरा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

Image

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी

Tripura Board Result 2025 Declared (ত্রিপুরা বোর্ডের দশম ও দ্বাদশ শ্রেণীর পরীক্ষার ফলাফল ঘোষণা করা হয়েছে।):

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) त्रिपुरा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम आज 30 अप्रेल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार tbse.tripura.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) ने इन नतीजों को tbse.tripura.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। और इसमें माध्यमिक (कक्षा 10वीं), उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12वीं) के साथ-साथ मदरसा फाजिल और मदरसा आलिम परीक्षाओं के नतीजे शामिल हैं।

TBSE Result 2025 key highlight

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा से जुड़े की हाई लाइट

बता दें, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किया गया था। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 फरवरी को शुरू हुईं और पूरे राज्य में 68 केंद्रों में 145 स्थानों पर आयोजित की गईं। माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 29,668 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी को शुरू हुईं और 60 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें 21,506 छात्र उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए नामांकित थे।

TBSE Result 2025 declared

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

TBSE Result 2025 Class 10/ TBSE Result 2025 Class 12 कैसे देखें

Tripura Board Result 2025 Class 10/Tripura Board Result 2025 Class 12 देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक टीबीएसई वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाएं।

चरण 2: "TBSE Result 2025 Link" या 'TBSE Result 2025 Class 12 Link /TBSE Result 2025 Class 10 Link' पर जाएं।

चरण 3: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें

चरण 4: 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे देखें, डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।

TBSE Result 2025 Class 10th 12th Link

कब मिलेगी मार्कशीट

डॉ दुलाल डे ने मीडिया को बताया कि बोर्ड घोषणा के बाद चार से पांच दिनों के भीतर छात्रों को भौतिक मार्कशीट जारी करने का प्रयास करेगा। तब तक, एक अनंतिम मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र अपने परिणामों को तुरंत एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article