Shweta Tiwari In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) फैंस का दिल जीत रहा है। इस शो में स्मृति ईरानी तुलसी बनकर फैंस के बीच एक बार फिर छा गई हैं और बाकी कलाकारों को भी फैंस खूब प्यार दे रहे हैं, लेकिन कास्टिंग पर बड़ा अपडेट आया है। शो में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की एंट्री हुई है। बीते एपिसोड में श्वेता तिवारी स्मृति ईरानी के साथ नजर आईं, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। अब जिन लोगों ने इस एपिसोड को नहीं देखा है उनके मन में सवाल है कि क्या श्वेता तिवारी शो में टीवी की प्रेरणा बनकर आई हैं या उनका कोई और किरदार है? आइए आपको बताते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए Kanika Mann ने दोस्त Isha Rikhi को दिया धोखा, अमन ने यंग से लिया पंगा
शो में हुईं श्वेता तिवारी की एंट्री
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में श्वेता तिवारी की एंट्री हमेशा के लिए नहीं हुई है। श्वेता तिवारी इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। एक्ट्रेस की फिल्म द वन सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में श्वेता तिवारी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की भाभी सुशीला का रोल निभाया है और वह इसी नाम के साथ शो में स्मृति ईरानी यानी तुलसी से मिलती हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी नजर आएंगी और फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में है। द वन की कहानी बिहार की लोककथाओं, पौराणिक मान्यताओं और 16वीं सदी के रहस्यमयी 'वन देवी मंदिर' पर आधारित है, जिसमें शाम में जाना मना है। शो के एपिसोड में भी श्वेता तिवारी मंदिर और फिल्म का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- ‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में नया मोड़, Pranit More की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
