वायरल न्यूज़

छोटी कार में बड़ा जुगाड़! Alto को दिया SUV वाला लुक, मॉडिफिकेशन का यह VIDEO घुमा देगा आपका सिर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक 5 सीटर Maruti Alto कार को मिस्त्री ने 7 सीटर बनाने का दावा किया है।

Image

कार मॉडिफिकेशन वायरल वीडियो (Instagram/@sourav_choudhary_0592)

भारत में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कभी कोई पुरानी बाइक को शानदार गाड़ी में बदल देता है, तो कभी कोई छोटी कार को बड़ा रूप देने की कोशिश करता है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिस्त्री ने 5 सीटर मारुति ऑल्टो को 7 सीटर बनाने का दावा किया है। इतना ही नहीं, कार के पिछले हिस्से को जिप्सी जैसा लुक भी दिया गया है। वीडियो देखकर लोग इस मॉडिफिकेशन पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

छोटी ऑल्टो को दे दिया जिप्सी वाला लुक

मारुति ऑल्टो भारत में लोकप्रिय छोटी कारों में शामिल है। इसका कॉम्पैक्ट आकार और माइलेज इसे कई लोगों की पसंद बनाता है। हालांकि, छोटी कार होने के कारण इसमें बैठने की जगह सीमित होती है। वायरल वीडियो में एक मिस्त्री ऑल्टो कार में किए गए बदलाव को दिखाता है। दावे के मुताबिक, उसने कार की पिछली सीटें हटाकर जिप्सी जैसी सीटें लगा दी हैं। साथ ही, कार के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक सामान्य ऑल्टो से अलग दिखाई देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

80 हजार रुपये में 7 सीटर बनाने का दावा

वीडियो (Video) में मिस्त्री दावा करता है कि इस तरह का मॉडिफिकेशन करीब 80 हजार रुपये में किया जा सकता है। यानी छोटी कार को ज्यादा बैठने की क्षमता वाला वाहन बनाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावे और वास्तविक बैठने की सुरक्षित क्षमता के बीच अंतर हो सकता है। किसी वाहन में अतिरिक्त सीटें लगा देने से वह अपने आप कानूनी या सुरक्षित 7 सीटर नहीं बन जाता। इसके लिए वाहन के डिजाइन, सीटों की मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित नियमों की जांच जरूरी होती है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वायरल वीडियो (Viral Video) इंस्टाग्राम पर @sourav_choudhary_0592 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि कार को पूरी तरह जिप्सी जैसा बना दिया गया है। वहीं, दूसरे यूजर ने मॉडिफिकेशन के कारण संभावित चालान की बात कही। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि कंपनी वाले यह सब देखकर माथा पकड़ लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article