School Closed Today : देश के अधिकतर राज्यों में विंटर वेकेशन ब्रेक खत्म हो चुका है। बीच में कड़ाके की ठंड और जबरदस्त धुंध के चलते स्कूल की छुट्टियां घोषित की गई थीं। कुछ स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। हालांकि अब कई स्कूलों का समय वापस से पहले जैसा ही कर दिया गया है। लेकिन फिर भी कई पेरेंट्स और छात्र कन्फ्यूज हैं कि आज यानी 22 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है। आने वाले हफ्ते में बच्चों को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। मगर आज यानी 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टियां हैं या फिर नहीं? चलिये इस लेख में जानते हैं कि स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...
यूपी में आज स्कूल खुले हैं या बंद School Closed Today in UP
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बीते दिनों माघ मेले के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई थीं। मगर फिर स्कूल दोबारा चालू हो चुके हैं। आज यानी 22 जनवरी की बात करें तो यूपी में कोई भी आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। ऐसे में आज यहां पर स्कूल रोजमर्रा की ही तरह संचालित होंगे। यहां 23 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
दिल्ली में क्या है स्कूल की छुट्टी का अपडेट Delhi School Closed Today or Not
दिल्ली की बात करें तो यहां पर ग्रैप 4 हटा लिया गया है। राजधानी में अब स्कूल पहले की ही तरह चालू हो गए हैं। आज यानी 22 जनवरी की कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं घोषित की गई है और ऐसे में स्कूल पहले की ही तरह चलेंगे। राजधानी दिल्ली में विंटर वेकेशन भी पहले ही खत्म हो चुका है।
पंजाब में स्कूल खुले हैं या फिर बंद Punjab School Closed Today
पंजाब की बात करें तो आज यानी 22 जनवरी की यहां पर भी कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी कि स्कूल पहले ही तरह ही यहां पर चलेंगे। किसी भी नोटिस या फिर आधिकारिक आदेश के लिए छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन के अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए रखें।
बिहार में स्कूल की छुट्टी Bihar School Closed 22 January
बिहार में आज आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यहां पर 22 तारीख यानी आज स्कूल खुले रहेंगे और क्लासेज हमे ही चलेंगी। राज्य में 25 जनवरी से लेकर 13 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश था और इस दौरान बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिशानिर्देश भी जारी किये गए थे। लेकिन फिल्हाल स्कूलों की छुट्टियों का कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है और आज स्कूल खुले ही रहेंगे। बिहार में 23-25-26 तारीख को बच्चों को स्कूली बस्ते से राहत मिलने वाली है। एक हफ्ते में तीन दिनों की छुट्टी बच्चों को मिलेगी।
