एजुकेशन

RMS CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र RMS में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/rmscet पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Image

RMS CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Image - Generated/Newsroom Verified )

RMS CET 2026 Registration Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र RMS में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/rmscet पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2026 है। लेट फीस के साथ 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। जानें कौन कर सकता है अप्लाई

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 5 पास होना जरूरी है। जो अभी कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन RMS में एडमिशन से पहले उन्हें कक्षा 5 पास करनी होगी।

कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र को किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होना चाहिए। साथ ही छात्र को अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि RMS में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी है।

RMS CET 2026 Age

  • कक्षा 6 के लिए - छात्र की उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 13 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए।ध्क
  • कक्षा 9 के लिए - 31 मार्च 2027 को उम्र 13 से 16 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।

RMS CET 2026 Fees

जनरल, OBC और OBC-NCL के लिए फीस 1000 रुपये है, जबकि SC, ST और KIA यानी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए फीस 750 रुपये है।

RMS CET 2026 Registration Process

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/rmscet वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर RMS CET 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा, वहां पहले रजिस्ट्रेशन करें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें
  • फीस का भुगतान करें, सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट रख लें।

RMS School Kya hai?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले इंग्लिश मीडियम रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई होती है और ये स्कूल इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉफ्रेंस के फाउंडिंग मेंबर हैं। देश में कुल पांच RMS हैं - चैल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर और धौलपुर (राजस्थान), बेलगाम और बेंगलुरु (कर्नाटक)।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article