बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके चलते बैंकिंग सर्विस बाधित होने की आशंका है। बता दें कि अगले महीने यानी अक्टूबर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों में बैंक 11 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए SBI, HDFC Bank समेत किसी भी बैंक में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं अक्टूबर में कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि अक्टूबर में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण पूरे भारत में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इसमें सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक शामिल हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जहां इनमें से कई छुट्टियां कुछ खास राज्यों या क्षेत्रों तक सीमित हैं, वहीं कुछ राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियां भी हैं।
RBI का अक्टूबर 2026 का हॉलिडे कैलेंडर
RBI के हॉलिडे कैलेंडर में, कुछ दिनों को “नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट” और अन्य को “बैंकों के खाते बंद करने” (Banks’ Closing of Accounts) के तहत बैंकों के लिए नॉन-वर्किंग डे (काम न होने वाले दिन) के तौर पर मार्क किया गया है। यहां अक्टूबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है:
2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
10 अक्टूबर - महालया अमावस्या
महालया अमावस्या के कारण 10 अक्टूबर को बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर महा सप्तमी
17 अक्टूबर को अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
19 अक्टूबर दशहरा (महाष्टमी)/महा नवमी/अयुथा पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी/दुर्गा अष्टमी
19 अक्टूबर को अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर दशहरा/दशहरा (विजयादशमी) (आसो सूद-10)/महानवमी, आयुधपूजा/दुर्गा पूजा
गंगटोक और इंफाल को छोड़कर अधिकांश शहरों में बैंक 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं)
अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसाईं)
22 अक्टूबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसाईं)
23 अक्टूबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/महर्षि वाल्मीकि जयंती
अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर करवा चौथ
शिमला में 29 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
अहमदाबाद में 31 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रखेंगे।
