एजुकेशन

AKTU 2026 Result: One View पोर्टल पर जारी हुए कई सेमेस्टर के नतीजे, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

AKTU लखनऊ ने 2026 के ईवन सेमेस्टर के कई कोर्सेज के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थीं, वे यूनिवर्सिटी के One View रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Image

AKTU 2026 Result OUT (Image - AI Generated/Newsroom Verified)

AKTU 2026 Result OUT: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने 2026 के ईवन सेमेस्टर के कई कोर्सेज के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इनमें अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा प्रोग्राम शामिल हैं। जिन छात्रों ने इन सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थीं, वे यूनिवर्सिटी के One View रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी। जानें किन कोर्सेज के रिजल्ट हुए जारी

AKTU ने कई प्रोग्राम के सेमेस्टर रिजल्ट जारी किए हैं। इनमें MCA (Integrated), BCA, BArch, BPharma, BBA, BFA, MBA, MCA, MTech, MPharma, BHMCT और BFAD जैसे कोर्स शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग कोर्स और सेमेस्टर के नतीजे अलग-अलग तारीखों पर जारी किए हैं:

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, MCA (Integrated) के 2nd, 4th, 6th और 8th सेमेस्टर का रिजल्ट 21 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।

वहीं, BCA के 2nd और 4th सेमेस्टर तथा BArch के 6th और 8th सेमेस्टर के नhttps://www.timesnowhindi.com/education/neet-pg-2026-result-declared-at-nbems-website-natboard-edu-in-and-nbe-edu-in-article-156215558तीजे 15 जुलाई को जारी हुए थे। इसके अलावा BArch के 2nd और 4th सेमेस्टर और BPharma के 2nd और 4th सेमेस्टर का रिजल्ट 14 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।

One View पोर्टल पर ऐसे चेक करें AKTU रिजल्ट

AKTU का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले AKTU की ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर Results सेक्शन में जाएं।

3. यहां “One View Display of Student Result Data” के विकल्प पर क्लिक करें।

4. अब मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

5. आगे बढ़ने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

6. अपने मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से चेक करें।

7. रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए AKTU की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article