देश

'30 लाख वोटरों का नाम काटने की साजिश', अभिषेक बनर्जी के व्हाट्सएप लीक से मचा हड़कंप! CJI और CEC से मांगे जवाब

एक तरफ जहां ममता बनर्जी की ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त खिलाफ पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर कर 30 लाख वोटरों के नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाया है।

Image

अभिषेक बनर्जी ने दागे तीखे सवाल (फाइल फोटो)

Photo : ANI

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक एक बार फिर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की पुरजोर तैयारी कर रहा है। अब ममता बनर्जी की ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने CEC पर हमला बोला है।

वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव का एक नया ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है और अगले हफ्ते लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों में नोटिस दिया जा सकता है। यह तीसरा मौका होगा जब विपक्ष उनके खिलाफ कदम उठाने जा रहा है; इससे पहले 24 अप्रैल को भी राज्यसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने ऐसा नोटिस दिया था। विपक्ष के इस कड़े रुख की वजह मुख्य रूप से चुनाव आयोग के भीतर का आंतरिक मतभेद और मीडिया रिपोर्ट्स में हुए खुलासे हैं। हाल ही में आई इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक में दावा किया गया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त जोशी और संधू ने 14 मौकों पर ज्ञानेश कुमार के फैसलों का विरोध किया था।

महुआ मोइत्रा ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ममता बनर्जी की ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ((MAITC) सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद मार्ग थाने में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक आचरण की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। मोइत्रा का कहना है कि चुनाव आयोग में तीन आयुक्तों का बहुमत से फैसला लेने का नियम है, लेकिन ज्ञानेश कुमार आयोग में अपनी मनमानी चला रहे हैं। दूसरी तरफ, पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑब्जर्वर ग्रुप का कथित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर कर आयोग पर बड़ा हमला बोला है।

अभिषेक बनर्जी का आरोप

अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि चुनाव आयोग के एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मतदाता सूची से करीब 30 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की गंभीर साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह सब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भी जनता के सामने इन गंभीर सवालों के जवाब देने होंगे। इन बढ़ते विवादों से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच यह रार और भी तीखी होने वाली है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article