Tomorrow School Closed or Not : देश के कई हिस्सों में सर्दी कड़ाके की पड़ रही है। इस वजह से कई सारे स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई स्कूलों के विंटर वेकेशन खत्म हो चुके हैं और कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला स्तर पर बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव और छुट्टियां बढ़ाने के फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसे में कई सारे छात्र और अभिभावक इसी उलझन में हैं कि कल यानी 22 जनवरी को स्कूल खुले हैं या फिर बंद। (22 January school closed or not) इस लेख में चलिये जानते हैं कि कल स्कूल की छुट्टी का क्या अपडेट है...
उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी UP School Closed Tomorrow
सबसे पहले बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां पढ़ने वाले लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। बढ़ती ठंड के बीच यहां 23 तारीख को यानी बसंत पंचमी के दिन छुट्टी घोषित की गई है। यानी कि यूपी में 23 जनवरी को अवकाश रहेगा। साथ ही यहां पर 25 और 26 तारीख को भी अवकाश घोषित है। 25 तारीख को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में बच्चों को एक ही हफ्ते में तीन-तीन दिन स्कूल की छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन कल यानी 22 जनवरी को यूपी में स्कूल हमेशा की ही तरह खुलेंगे।
दिल्ली में स्कूल की छुट्टी Delhi School Closed Tomorrow or not
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण के बीच GRAP IV लागू हुआ था, जो कि अब हटाया जा चुका है। फिल्हाल अधिकारियों की तरफ से स्कूल की छुट्टी की कोई भी घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में स्कूल अपने समय के हिसाब से ही खुलेंगे। अगर स्कूलों की छुट्टी में किसी भी तरह का कोई बदलाव किया जाता है तो अधिकारियों द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
बिहार में कल स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट ? Bihar School Closed or Not :
बिहार में कल यानी 22 जनवरी को कोई भी छुट्टी नहीं है। लेकिन बसंत पंचमी (23 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) महाशिवरात्रि (15 फरवरी) और होली 3 और 4 मार्च 2026 की छुट्टी रहेगी।
पंजाब में क्या है स्कूल की छुट्टी का अपडेट Punjab School Closed Tomorrow
पंजाब में स्कूलों में कल यानी 22 जनवरी को किसी तरह की छुट्टी की घोषणा तो नहीं है मगर स्कूलों के समय में जरूर बदलाव किया गया था। 21 जनवरी को स्कूल खुलने का टाइम बदलकर 10 बजे किया गया था। मगर अब फिर पहले की ही तरह स्कूल 9 बजे खुलेंगे। ठंड और मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में कोई भी बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन के अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
राजस्थान में स्कूल की छुट्टी है या नहीं Rajasthan School Closed Tomorrow
राजस्थान में विंटर वेकेशन को बढ़ाया गया था। राज्य में कड़ाके की ठंड के चलते राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार विंटर वेकेशन सिर्फ 5 जनवरी तक ही होने थे मगर फिर छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। हालांकि मकर संक्रांति के बाद सभी स्कूल खुल चुके हैं और पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो चुकी है। कल यानी 22 जनवरी को राज्य में किसी भी तरह की छुट्टी का कोई अपडेट नहीं है।
