एजुकेशन

NBEMS ने जारी​ किया नीट पीजी परीक्षा 2026 का परिणाम, nbe.edu.in से तुरंत करें चेक

NEET PG 2026 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने natboard.edu.in या nbe.edu.in पर NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिंशियल की जरूरत होगी।

Image

नीट पीजी परीक्षा 2026 का परिणाम

NEET PG 2026 Declared: नीट पीजी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिंशियल की जरूरत होगी। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे natboard.edu.in या nbe.edu.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। NBEMS ने NEET PG 2026 के स्कोर कार्ड और आंसर की को लेकर भी जरूरी जानकारी दी है। उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड NBEMS की वेबसाइट से 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोर कार्ड को वेबसाइट पर जारी होने की तारीख से 6 महीने तक ही डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा NEET PG 2026 की आंसर की भी 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए क्वेश्चन आईडी, सही उत्तर की आईडी, अपने दिए गए उत्तर और हर सवाल के लिए मिले स्कोर की जानकारी देख सकेंगे।

NEET PG 2026 में कितना रहा कटऑफ?

NBEMS ने रिजल्ट के साथ अलग-अलग कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर भी जारी किया है। General और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर 50वें परसेंटाइल के बराबर रखा गया है। इस कैटेगरी का कटऑफ स्कोर 720 में से 262 अंक है।

वहीं, General PwBD उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया 45वां परसेंटाइल है और इनका कटऑफ 244 अंक रहा। SC, ST और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के साथ इन कैटेगरी के PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग क्राइटेरिया 40वां परसेंटाइल रखा गया है। इस कैटेगरी का कटऑफ स्कोर 226 अंक है।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी है?

NEET PG 2026 रिजल्ट में उम्मीदवारों के रॉ स्कोर के साथ उनकी NEET PG 2026 रैंक की जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवार अपने स्कोर और रैंक के आधार पर आगे की एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि, सिर्फ परीक्षा पास करना एडमिशन की गारंटी नहीं है। आगे की प्रक्रिया में काउंसलिंग और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट NBEMS की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ सकती है। रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार अपनी स्कोर डिटेल को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे काउंसलिंग और एडमिशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article