7 January School Closed : भारत के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिरने के कारण, राज्य सरकारें छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा रही हैं। माता-पिता और छात्र स्कूल खुलने के अपडेट पर करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि शीतलहर, घना कोहरा और खराब मौसम के चलते कहीं न कहीं अकेडमिक शेड्यूल पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में छुट्टियां या तो बढ़ा दी गईं हैं या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कड़ाके की ठंड के चलते पेरेंट्स यही अपडेट लगातार जानना चाह रहे हैं कि आज आनी 7 जनवरी को स्कूल खुले हैं या फिर बंद। ऐसे में चलिये जानते हैं स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट...
Noida School Closed: नोएडा में स्कूलों की छुट्टी
नोएडा में 8 क्लास तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक स्कूल बंद हो गए हैं। - DWPS टीम के सरकारी निर्देशों के अनुसार, हम नर्सरी से ग्रेड 8 तक के लिए शनिवार (10/1/26) तक स्कूल बंद कर रहे हैं। ग्रेड 9-12 की रेगुलर क्लास लगेंगी, और बसें हमेशा की तरह चलेंगी। ऑनलाइन क्लास की डिटेल्स के लिए जुड़े रहें।
कई राज्यों में बढ़ाई गई छुट्टियां School Closed Update
तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, त्रिपुरा, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा सहित कई राज्यों ने पहले ही स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने या अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है। अगर आप 7 जनवरी (बुधवार) को बंद स्कूलों के बारे में लेटेस्ट अपडेट ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गईस्टेट वाइज लिस्ट में दी गई जानकारी देखें।
शीतलहर के कारण राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ाया गया School Holidays list
लगातार चल रही शीतलहर के कारण शिक्षा विभागों ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नर्सरी से लेकर क्लास 12 तक, स्टेट बोर्ड, CBSE और ICSE के तहत आने वाले स्कूलों में छुट्टी का शेड्यूल बदला गया है। कई राज्यों ने उन संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है जो बंद के आदेशों का उल्लंघन करेंगे।
उत्तर प्रदेश में क्या है स्कूल की छुट्टी का अपडेट Up School Closed Today
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों की मानें तो घने कोहरे और बहुत ज्यादा ठंड के चलते ये फैसला लिया गया है। CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से जुड़े सारे सरकारी और निजी स्कूल इस दायरे में आएंगे। प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन कड़ाई से करने के आदेश दिए हैं।
गाजियाबाद में क्या है छुट्टी का अपडेट? Gaziabad School Closed
गाजियाबाद में भी ठंड के चलते 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गाजियाबाद में भी आधिकारिका आदेश जारी किया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
राजस्थान में आज बंद रहेंगे स्कूल? Rajasthan School Closed
राजस्थान की बात करें तो यहां जालौर जिले में ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी राजकीय और गैर राजकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 5वीं क्लास तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी 2026 तक छुट्टी घोषित की गई है।
मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी MP School Closed News
मध्य प्रदेश की बात करें तो ठंड के चलते यहां पर भी आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। हालातों को देखते हुए आगर मालवा कलेक्टर ने पहले 5 और 6 जनवरी को छुट्टी घोषित की थी। मगर अब ठंड के चलते 7 और 8 जनवरी को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
