एजुकेशन

भारत का इकलौता राज्य, जो बांग्लादेश से तीन तरफ से है घिरा

भारत बांग्लादेश के बीच मौजूद समय में विवाद चल रहा है, जिस वजह से बांग्लादेश Trending Viral टॉपिक है। आज इससे जुड़ी एक खास जानकारी पढ़ेंगे, एक ऐसे भारतीय राज्य के बारे में जानेंगे जो बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा है।

Image

भारत और बांग्लादेश

भारत बांग्लादेश काफी चर्चा में है, हालांकि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर विवाद चल रहा है जैसे आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सुरक्षा चिंताएं इत्यादि, लेकिन हम यहां General Knowledge का एक खास प्वॉइंट जानेंगे। हम जानेंगे भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में, जिसे बांग्लादेश ने तीन तरफ से घेर रखा है, यहां घेरने का मतलब आर्मी या जवानों से घेरना नहीं है, बल्कि सीमा (Border) की बात हो रही है।

सुनने पढ़ने में अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है, अगर आप भारत के नक्शे को समझते हैं, तो आप जवाब दे पाएंगे। इस तरह की Unique Knowledge कुछ लोगों को ही पता होती है।

कितने भारतीय राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं?, How many indian state share border with bangladesh

गौरतलब है कि बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है, और भारत के कई राज्य बांग्लादेश से सीमा साझा करते हैं। कुल मिलाकर भारत के ऐसे पांच राज्य हैं, जो बांग्लादेश के साथ बॉर्डर शेयर करते हैं: (Bangladesh Neighbouring Indian State)

  • पश्चिम बंगाल
  • असम
  • मेघालय
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम

इनमें से हमारे सवाल का जवाब है त्रिपुरा (Tripura)

त्रिपुरा और बांग्लादेश कितनी लंबी सीमा साझा करते हैं?, India and Bangladesh Boarder

त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर के आसपास लंबी सीमा लगती है। बांग्लादेश ने इस भारतीय राज्य को तीन तरफ से (उत्तर, पश्चिम और दक्षिण) घेरा है। इसके पूर्व में असम और मिजोरम है। बाकी ये दक्षिण, पश्चिम और उत्तर पश्चिम से बांग्लादेश से घिरा है।

त्रिपुरा राज्य पानी के संसाधन से है भरपूर, Major Rivers in Tripura

त्रिपुरा राज्य में पानी के संसाधन भरपूर मात्रा में हैं। राज्य की 10 (दस) प्रमुख नदियों से सालाना 793 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी बहता है। सभी नदियां बारिश के पानी पर निर्भर हैं और मौसमी हैं। सभी प्रमुख नदियां पहाड़ से निकलती हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी कितनी है? How many Hindus lives in Bangladesh

बता दें, बांग्लादेश में हिंदू आबादी काफी बड़ी मात्रा में है, यहां 2022 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.1 मिलियन हिंदू है। हालांकि इन आकड़ो में भिन्नता हो सकती है, क्योंकि कई सालों से इन पर डेटा एकत्र नहीं किया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article