एजुकेशन

कैसे बनते हैं Tea Taster? जानें क्या करनी होती है पढ़ाई और कितनी मिलती है सैलरी

'चाय' करोड़ों लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाय की प्याली हाथ में लिए आपने कभी सोचा की उसका स्वाद और रंग कौन तय करता है। यह काम होता है Tea Taster का। अगर आप भी एक टी-टेस्टर बनना चाहते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है।

Image

कैसे बनते हैं Tea Taster (Photo - AI)

How to Become Tea Taster चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा है। दिन हो या रात हो, सिर दर्द हो या थकान हो, मूड खराब हो या अच्छा हो, लोग सबसे पहले चाय का नाम ही लेते हैं। लेकिन चाय पीते हुए आपने कभी सोचा कि आपके कप तक पहुंचने वाली चाय का स्वाद, रंग और सुगंध कौन तय करता है? थोड़ा हैरान करने वाला जवाब है, लेकिन यह महत्वपूर्ण काम 'टी-टेस्टर' (Tea Taster) का होता है। जी हां, टी-टेस्टिंग एक बेहद अनोखा, आकर्षक और लीक से हटकर (Offbeat) करियर विकल्प है।

चाय के शौकीनों के लिए यह नौकरी किसी सपने से कम नहीं है। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जिनकी स्वाद और सुगंध को पहचानने की क्षमता बहुत तेज होती है। इस क्षेत्र में नौकरियों के ढेरों अवसर हैं। देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी भारी मांग है। आइए जानते हैं कि टी-टेस्टर कैसे बनते हैं, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और इसमें सैलरी कितनी मिलती है।

क्या होता है टी-टेस्टर का मुख्य काम?

एक प्रोफेशनल टी-टेस्टर का काम चाय की विभिन्न किस्मों का परीक्षण करना, उनकी गुणवत्ता जांचना और उनके स्वाद के आधार पर उनकी ग्रेडिंग तय करना होता है। चाय कंपनियों में चाय की पत्तियों को खरीदने से लेकर उनकी ब्लेंडिंग और फाइनल पैकेजिंग तक, हर लेवल पर टी-टेस्टर की राय को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वे चाय की एक चुस्की लेकर उसकी कड़वाहट, सुगंध, रंग और चाय पत्ती की बनावट का सटीक आकलन करते हैं और कंपनी को उस चाय की सही कीमत तय करने में मदद करते हैं।

टी-टेस्टर बनने के लिए आवश्यक योग्यता और पढ़ाई

टी-टेस्ट बनने के लिए उम्मीदवार ने 12वीं पास साइंस स्ट्रीम - बॉटनी, एग्रीकल्चर या फूड साइंस से हो तो ज्यादा फायदेमंद है। इसके बाद अभ्यर्थी Horticulture, Agriculture, Food Science या B.Sc. में ग्रेजुएशन की डिग्री ले सकते हैं। ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस में स्पेशलाइज्ड कोर्स डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि कई संस्थानों में टी-टेस्टिंग और टी-मैनेजमेंट कोर्स में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किए जाते हैं। बता दें की टी-टेस्टिंग कोर्स या टी-मैनेजमेंट में चाय के बागानों की देखरेख के साथ टेस्टिंग की बारीकियों और मार्केट ट्रेंड्स की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। कोर्स को करने के बाद उम्मीदवार किसी टी-कंपनी या चाय बागान में जूनियर टी-टेस्टर के रूप में 2 से 3 साल की अप्रेंटिसशिप का पद हासिल कर इस फील्ड में अपने करियर की शुरुआत कर सकता है।

टी-टेस्टर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इसके लिए केवल किताबी ज्ञान नहीं चाहिए, बल्कि प्रैक्टिकल समझ और स्वाद ग्रंथियों जिसे अंग्रेजी में Taste buds कहा जाता है कि संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है। टेक्निकल या प्रैक्टिकल ज्ञान आपको इसकी अच्छी समझ देता है, लेकिन टेस्ट की अच्छी नॉलेज आपको समय रहते या मजबूत टेस्ट बड से मिलती है।

इस करियर के लिए जरूरी स्किल्स और जीवनशैली

संवेदनशील स्वाद और सुगंध की क्षमता: विभिन्न प्रकार की चाय के सूक्ष्म स्वादों और सुगंध के बीच अंतर करने की कला सबसे महत्वपूर्ण स्किल है।

परहेज की सख्त आदत: एक पेशेवर टी-टेस्टर को शराब, स्मोकिंग और बहुत अधिक तीखे या मसालेदार खाने से दूरी बनानी होती है, ताकि उनकी Taste Buds प्रभावित न हों।

मार्केट और नीलामी की समझ: चाय की वैश्विक मांग, टी-ऑक्शन और उपभोक्ता प्राथमिकताओं की बेहतर समझ होना भी आपके लिए अनिवार्य है, जो आपको एक बेहतरीन टी-टेस्टर बनाते हैं।

टी-टेस्टर के तौर पर क्या है करियर के अवसर

पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद टी-टेस्टर के रूप में आप चाय निर्माण कंपनियों, टी-बोर्ड ऑफ इंडिया, चाय निर्यात/आयात फर्मों, ब्रोकरेज हाउस और फाइव-स्टार होटलों में काम कर सकते हैं। अगर करियर के लिए टी-टेस्टिंग के मामले में प्रसिद्ध संस्थानों की बात करें तो उनकी लिस्ट इस प्रकार है -

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ फ्यूचरिस्टिक मीडिया एंड मैनेजमेंट (कोलकाता)
असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (जोरहाट, असम)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लैन्टेशन मैनेजमेंट (बेंगलुरु)

कितनी मिलती है सैलरी?

टी-टेस्टिंग सुनने में कम सैलरी वाली नौकरी लगती है। लेकिन असल में यह एक हाई-पेइंग और प्रतिष्ठित करियर है, जिसमें अनुभव के साथ सैलरी का ग्राफ तेजी से बढ़ता है। अगर हम अनुमानित तौर पर सैलरी की बात करें तो कंपनियों के आधार पर अनुमानित सैलरी 3 से 5 लाख प्रति वर्ष हो सकती है। लेकिन 3 से 5 साल के अनुभव के साथ सैलरी में वृद्धि होती है और यह 6 से 10 लाख और कुछ कंपनियों में 15 लाख प्रति वर्ष तक भी है। सीनियर लेवल पर पहुंचने के बाद सैलरी 12 से 20 लाख तक जा सकती है। इसके अलावा आप अपना खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं या फिर विदेश की कंपनियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article