एजुकेशन

TBSE 10th 12th Result 2025: कल इस समय जारी होगा त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

TBSE 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

TBSE 10th 12th Result 2025

TBSE 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, त्रिपुर बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल यानी 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी त्रिपुरो बार्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Tripura Board 10th 12th Result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक राज्य के 68 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 22 मार्च तक 60 केंद्रों पर आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 10वीं की परीक्षा में 30, 126 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 21,506 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब कल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download TBSE Result 2025

  • त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

TBSE Tripura Board Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 87.54 फीसदी और कक्षा 12वीं का 79.27 फीसदी दर्ज किया गया था। 12वीं साइंस का पास प्रतिशत 98.70 फीसदी, कॉमर्स का 83.60 फीसदी और आर्ट्स का 76.42 फीसदी था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article