टेक एंड गैजेट्स

Gmail में आ गया ‘Copy Code’ फीचर, करोड़ों यूजर्स का काम बनेगा आसान

नए फीचर का नाम ‘Copy code’ है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को OTP या Verification Code कॉपी करने के लिए पूरा ईमेल खोलने की जरूरत नहीं होगी। इससे करोड़ों यूजर्स बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

Image

नए फीचर में 2FA वाले ईमेल में एक Copy code बटन दिखाई देगा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Gmail आज के समय में हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना जीमेल के हम स्मार्टफोन भी नहीं चला सकते। इसके अलावा हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी जीमेल काफी जरूरी होता है। हमारे जरूरी ईमेल्स जीमेल में ही आते हैं। करोड़ों लोगों की सहूलियत के लिए गूगल समय-समय पर नए फीचर्स जीमेल में जोड़ता रहता है। इस बीच गूगल ने Gmail में एक नया फीचर जोड़ दिया है जो लोगों को बड़ी सहूलियत देने वाला है।

Gmail यूजर्स के लिए Google ने नया फीचर रोलआउट किया है। इस नए फीचर्स से 2FA (Two-Factor Authentication) के लिए मिलने वाले Verification Code को कॉपी करना काफी आसान हो जाएगा। नए फीचर का नाम ‘Copy code’ है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को OTP या Verification Code कॉपी करने के लिए पूरा ईमेल खोलने की जरूरत नहीं होगी। Gmail की इनबॉक्स स्क्रीन से ही कोड को सीधे कॉपी किया जा सकेगा।

Android और iPhone दोनों पर मिलेगा फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, Gmail का नया Copy code फीचर Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फीचर Gmail के नए ऐप वर्जन में दिखाई दे रहा है। Android के लिए यह फीचर Gmail version 2026.09.07.x और iPhone के लिए Gmail version 6.0.260907 में देखा गया है। फिलहाल यह सुविधा Gmail के वेब वर्जन पर उपलब्ध नहीं है।

बिना ईमेल खोले कॉपी होगा Verification Code

नए फीचर के तहत 2FA वाले ईमेल में एक Copy code बटन दिखाई देगा। यह बटन ईमेल के सब्जेक्ट और प्रीव्यू के नीचे एक छोटे से बटन के रूप में नजर आएगा। यूजर को सिर्फ Copy code पर टैप करना होगा। इसके बाद Verification Code फोन के Clipboard में कॉपी हो जाएगा। फिर इसे जिस ऐप या वेबसाइट में जरूरत है, वहां आसानी से Paste किया जा सकेगा। यानी पहले की तरह ईमेल खोलकर कोड ढूंढने और फिर उसे मैन्युअली कॉपी करने की जरूरत नहीं होगी।

2FA Login होगा और आसान

आजकल कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर लॉगिन करते समय 2FA Verification Code की जरूरत पड़ती है। कई बार यह कोड SMS की जगह ईमेल पर आता है। ऐसे में यूजर्स को एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाकर कोड ढूंढना और कॉपी करना पड़ता है। Gmail का नया फीचर इस पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए है।

Android यूजर्स को SMS से आने वाले Verification Code को सीधे कॉपी करने की सुविधा पहले से ही Google Messages में मिलती है। अब इसी तरह की सुविधा Gmail में भी दी जा रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article