एजुकेशन

TN 12th Result 2023: कल सुबह इस समय तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, tnresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 11:25 AM IST

Tamil Nadu Board Class 12th Result 2023 Tomorrow on tnresults.nic.in: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस कल यानी 8 मई 2023 को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

TN 12th Result 2023: यहां करें चेक

Tamil Nadu Board Class 12th Result 2023 Tomorrow on tnresults.nic.in: तमिलनाडू बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन कल यानी 08 मई को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना प्रवेश पत्र रिजल्ट जारी होने से पहले तैयार करके रख लें ताकि परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आप अपना रिजल्ट चेक कर सकें।

बता दें इस बार तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था। इसके लिए कुल 8.8 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 3 हजार से अधिक केंद्रो पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

TN 12th Result 2023: यहां चेक करें तमिलनाडु कक्षा 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TN 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Tamilnadu Board 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने मार्क्स

तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे। उन्हें किसी भी हाल में अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article