एजुकेशन

Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi 2024: सफलता की गारंटी देते हैं स्वामी विवेकानंद के ये विचार, बदल जाएगा आपका जीवन

Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi 2024, National Youth Day 2024 Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार प्रेरित करने वाले हैं।

Image

Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi 2024

Swami Vivekananda Quotes in Hindi 2024, National Youth Day 2024 Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद देश के महानतम समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक थे। हिंदू दर्शन को पूरे विश्व में अपनी पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 के दिन कोलकाता में एक अमीर बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। भारत सरकार ने सन् 1985 से 12 जनवरी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाने की घोषणा की थी। स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकता है। स्वामी विवेकानंद के वजह से ही आज पूरे विश्व में वेदांता दर्शन और योग बहु प्रख्यात हैं। आप सभी ने वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का भाषण तो सुना ही होगा जिससे पूरी दुनिया की नजरों में भारत के प्रति सम्मान और बढ़ गया था।

स्वामी विवेकानंद का जीवन दूसरों को जागरूक, प्रेरित और हौसला देने में बीता है। उनकी कही गई बातें आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करती हैं। 'राष्ट्रीय युवा दिवस' को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को ये बताना है कि जैसे स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में सफलता हासिल की, वैसे ही उनके विचारों को अपनाकर युवा पीढ़ी सफल हो। स्वामी विवेकानंद के मुख से निकली हर बार ऊर्जा देने वाली है।

स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार (Famous Quotes of Swami Vivekanand)

  • वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।
  • तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।
  • अगर स्वाद की इंद्रिय को ढील दी, तो सभी इन्द्रियां बिना लगाम के दौड़ेगी।
  • मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं तो चमक उठती हैं।
  • शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।
  • किसी की निंदा नहीं करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो जरुर बढाएं।

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekanand Famous Quotes)

  • मौन, क्रोध की सर्वोत्तम चिकित्सा है।
  • जीवन का रहस्य केवल आनंद नहीं बल्कि अनुभव के माध्यम से सीखना है।
  • मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है।
  • सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है|
  • दिल और दिमाग के टकराव हो तो दिल की सुनो।
  • अगर संसार में कहीं कोई पाप है तो वह है दुर्बलता। दुर्बलता पाप है, दुर्बलता मृत्यु के समान है।
  • कभी मत सोचो कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा अधर्म है।
  • केवल उन्हीं का जीवन, जीवन है जो दूसरों के लिए जीते हैं। अन्य सब तो जीवित होने से अधिक मृत हैं।

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekanand Inspirational Quotes)

  • जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
  • ज्ञान का प्रकाश सभी अंधेरों को खत्म कर देता है।
  • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते।
  • ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।
  • जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
  • हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article