Krk on Qazi Touqeer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में दर्शकों की दिलचस्पी हर दिन बढ़ती जा रही है। फैन्स लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कहा था कि काजी तौकीर शो में बहुत अच्छा कर रहा है। सलमान खान द्वारा की गई काजी की तारीफ से घरवालें भी थोड़े हैरान रह गए थे। मगर अब खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान के काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के जोक्स को बेहद खराब बताया है। उन्होंने यहां तक कि कोई नार्मल इंसान तो काजी के इन जोक्स को सपोर्ट नहीं करेगा।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranveer Singh की 'Pralay' को लेकर Ananya Birla ने की भविष्यवाणी, जॉम्बी थ्रिलर के लिए कही ये बात)
केआरके ने काजी तौकीर के सवाल
केकारके ने कुछ घंटों पहले अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो लोग सच में मानसिक तौर पर बीमार हैं, जो मानसिक तौर पर बीमार काजी के भद्दे जोक्स पसंद करते हैं। एक नार्मल इंसान इस तरह की गंदगी को कभी सपोर्ट नहीं करेगा।' केआरके के इस ट्वीट पर भी लोगों ने रिएक्शन देते हुए उनका समर्थन किया है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, जानिए कैसे बुक करें अपनी पसंदीदा सीट)
'देशद्रोही 2' बना सकते हैं केआरके...
केआरके को लेकर ऐसी भी खबरें आ रही है कि वो फिल्म 'देशद्रोही 2' के जरिए अपना कमबैक कर सकते हैं। इस मूवी के लिए पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर्स के नाम भी सामने आए हैं। बीते बुधवार को केआरके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के जरिए 'देशद्रोही 2' की घोषणा की। इस पोस्टर में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पूजा हेगड़े और दीपक डोबरियाल नजर आ रहे हैं।
