Summer Vacation In Bihar School 2023 Date, News: गर्मी की दस्तक से हर तरफ दहशत का माहौल है। दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। अप्रैल के अंत के साथ तपता सूरज, आसमान से उगलते गुब्बारे और आग उगलती जमीन जून जुलाई की याद दिला (Summer Vacation In Bihar School) रहा है। मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल, झारखंड समेत 9 अलग-अलग राज्यों में हीट वेव अलर्ट कर दिया है। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी के चलते पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश (Summer Vacation In Bihar) दिया है।
बीते सप्ताह से सरकारी व निजी स्कूल का संचालन दोपहर 11 बजकर 45 तक ही किया जा रहा है। वहीं अब छात्रों को गर्मी की छुट्टियों का (School Timing In Bihar) इंतजार है। उम्मीद है कि मई के मध्य से समर वेकेशन शुरू हो सकता है। यहां छात्र समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उसी हिसाब से बच्चे अपनी छुट्टियों को प्लान करते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं बिहार में समर वेकेशन कब से शुरू होने वाला है।
