एजुकेशन

Summer Vacation Extended: गर्मी का प्रकोप! अब 1 जुलाई से खुलेंगे यूपी के परिषदीय स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश

Summer Vacation Extended In UP Schools: गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा (Summer Vacation Extended News) दिया है। यहां अब 30 जून 2025 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने 20 मई से 15 जून 2025 तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थी।

Image

Summer Vacation Extended In UP Schools: यूपी के स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां

Summer Vacation Extended In UP Schools: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप (Summer Vacation Extended) जारी है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा (Summer Vacation Extended News) दिया है। यहां अब 30 जून 2025 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने 20 मई से 15 जून 2025 तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थी। वहीं अब लगातार भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए समर वेकेशन बढ़ा दिया गया है।

Summer Vacation Extended In UP Schools

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान में अत्याधिक गर्मी एवं हीट-वेव के दृष्टिगत दिनांक 30.06.2025 तक विद्यालय में पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राऐं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। दिनांक 01.07.2025 से पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 16.06.2025 से विद्यालय परिषद के पत्रांक बे०शि०प०/ 15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024 में निर्धारित समय / सारिणी के अनुसार ही संचालित किये जायेंगे तथा शिक्षक/शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे।

UP School Summer Vacation Extended

UP School Summer Vacation Extended

ध्यान रहे इस दौरान स्कूल के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर व अन्य कर्मचारियों को स्कूल जाना होगा। उन्हें इस बीच शैक्षमिक व प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article