SSC Stenographer Grade C & D Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा (SSC Stenographer Tier 1 Exam 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Tier 1 Result 2023: अक्टूबर में हुई परीक्षा
एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 16 अक्टूबर को जारी की गई और अब आयोग ने टियर 1 रिजल्ट भी घोषित कर दिया है।
SSC Stenographer Sarkari Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to Download SSC Stenographer Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के माध्यम से कुल 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रेड सी के 93 पद और ग्रेड डी के 1114 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
