एजुकेशन

SSC JHT Final Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी JHT फाइनल आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SSC JHT Final Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023: एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JHT Final Answer Key 2023

SSC JHT Final Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC JHT Tier 1 Final Answer Key 2023) आज यानी 12 दिसंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Final Answer Key 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर 16 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 अक्टूबर और रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया गया। आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

SSC JHT Tier 1 Marks 2023: डाउनलोड करें मार्क्स

आयोग ने आज टियर 1 परीक्षा के मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 26 दिसंबर 2023 तक फाइनल आंसर-की और मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to Download SSC JHT Final Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर SSC JHT Final Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर औ पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी एसएससी जेएचटी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 307 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article