एजुकेशन

SSC ने जारी ​किया संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा के तहत PST का एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (Combined Hindi Translators) भर्ती परीक्षा के तहत होने वाले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?

Image

SSC JHT Admit Card 2026

SSC JHT Admit Card 2026 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (Combined Hindi Translators) भर्ती परीक्षा के तहत होने वाले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के अनुसार, पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

उम्मीदवार एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC Eastern Region) की आधिकारिक वेबसाइट sscer.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

SSC JHT Admit Card 2026 How to Check

  • सबसे पहले SSCER की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Download Admit Card/Call Letter for appearing in PST of Combined Hindi Translators Examination, 2025" लिंक को चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है, तो उम्मीदवार तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article