एजुकेशन

SSC JHT Admit Card 2023: जारी हुआ एसएससी JHT टियर 1 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC JHT Admit Card 2023, SSC JHT Tier I Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JHT Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC JHT Admit Card 2023, SSC JHT Tier I Admit Card 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा (SSC JHT Tier 1 Exam 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SSC JHT Tier I Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 307 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा टियर 1 परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा के पहले पेपर में हिंदी और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में ट्रांस्लेशन और निबंध से 200 अंकों के सवाल होंगे। पेपर 1 में गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

SSC JHT Tier I Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC JHT Admit Card 2023

  • एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आयोगी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article