SSC IMD Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय मौसम विभाग (IMD) के साइंटिफिक असिस्टेंट के 990 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 है।
बता दें यहां अभ्यर्थियों को (IMD Scienitific Assistant Recruitment 2022) आवदेन शुल्क चालान के माध्यम से जमा करना होगा, चालान जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2022 है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाने के बाद, अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर तक यहां संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा दिसंबर के अंत में आयोजित होने की उम्मीद है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Physics/Computer Science/IT के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर 60 प्रतिशत अंकों के साथ इन विषयों से डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथेमैटिक्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें। आयु सीमा की बात करें तो, यहां आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दिया जाएगा।
IMD Scienitist b Recruitment, आवेदन प्रक्रिया
- IMD के साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Notice Of Scientific Assistant In India Meteorological Department लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर 2022 के अंत में आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि आयोग 15 नवंबर तक सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध करवा देगा, वहीं परीक्षा से एक हफ्ते पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
बता दें आईएमडी के साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। यहां जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 25 मार्क्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज से 25 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होगा। परीक्षो को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा, खंड 2 कंप्यूटर साइंस व इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी, इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवश्य विजिट करें।
