SSC Exam Calendar 2026 Released: जारी हुआ एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल और जेई समेत अन्य भर्ती परीक्षा का कैलेंडर, जानें कब कौन सी वैकेंसी
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 9, 2026, 11:35 AM IST
SSC CGL, CHSL, GD Constable, JE, MTS Calendar, Exam Date 2026-27:: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस, स्टेनोग्राफर, सब इंस्पेक्टर और जीडी कांस्टेबल व अन्य भर्तियों की संभावित तिथि जारी कर (SSC Exam Calendar 2026 ) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
SSC Exam Calendar 2026 Released: एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जीडी कांस्टेबल और जेई भर्ती परीक्षा का कैलेंडर
SSC CGL, CHSL, GD Constable, JE, MTS Calendar, Exam Date 2026-27: एसएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर (SSC Exam Calendar 2026 ) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस, स्टेनोग्राफर, सब इंस्पेक्टर और जीडी कांस्टेबल के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तिथि, आवेदन अवधि और परीक्षा के महीनों की संभावित तिथि जान सकते हैं।
बता दें यह परीक्षाएं हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी सीजीएल 2026 भती के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होगा। वहीं सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल में जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL, CHSL, GD Constable, JE, MTS Calendar, Exam Date
SSC Exam Calendar 2026: यहां देखें एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026-27
- ऐसे डाउनलोड करें एसएससी एग्जाम कैलेंडर
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Exam Tentative Calendar 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करें
- यहां आपके सामने एग्जाम कैलेंडर ईयर वाइज आ जाएगा।
- अब ऊपर 2026-27 के ऑप्शन पर जाएं।
- टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।