एजुकेशन

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: जारी हुआ दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम के मार्क्स आज जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023, Delhi Police Head Constable AWO TPO Marks 2023: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम के मार्क्स आज यानी 1 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023: डाउनलोड करें मार्क्स

आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एग्जाम का फाइनल रिजल्ट 21 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थी यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स चेक करने की सुविधा 15 फरवरी 2024 तक ही उपलब्ध रहेगी।

How to download SSC Delhi Police Head Constable Marks 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के कुल 857 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article