एजुकेशन

Karnataka Board Exam 2027: कर्नाटक बोर्ड ने जारी की SSLC परीक्षा की टाइम टेबल, 22 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

Karnataka Board Exam 2027 कर्नाटक बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी 10वीं परीक्षा की टाइम टेबल जारी कर दी है। बता दें कि पहली परीक्षा मार्च में और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी।

Image

Karnataka Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Karnataka Board Exam 2027: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) की फाइनल टाइमटेबल आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी SSLC के शेड्यूल में छात्रों के लिए 'परीक्षा 1' और 'परीक्षा 2' दोनों का पूरा विवरण शामिल किया गया है। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपना डेटशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अब छात्र परीक्षा के शेड्यूल के आधार पर अपनी तैयारी तेज करें। छात्रों की सहायता के लिए डेटशीट नीचे विस्तार में दी गई है।

कर्नाटक SSLC 'परीक्षा 1' 2027 विषय-वार शेड्यूल

SSLC (कक्षा 10वीं) की पहली मुख्य परीक्षा 22 मार्च 2027 से पहली भाषा की परीक्षा के साथ शुरू होगी। बोर्ड द्वारा तय किया गया विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है -

तारीख और दिनविषय
22 मार्च, सोमवारपहली भाषा – कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत
25 मार्च, गुरुवारविज्ञान, राजनीति विज्ञान, हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत
27 मार्च, शनिवारदूसरी भाषा – अंग्रेजी, कन्नड़
30 मार्च, मंगलवारगणित, समाजशास्त्र
2 अप्रैल, शुक्रवारतीसरी भाषा – हिंदी, कन्नड़, अंग्रेजी, अरबी, उर्दू, संस्कृत, कोंकणी, तुलु, मराठी
2 अप्रैल, शुक्रवारकौशल विषय – सूचना तकनीक, खुदरा, ऑटोमोबाइल, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, कपड़ा निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर
3 अप्रैल, शनिवारविद्युत, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, प्रोग्रामिंग, अर्थशास्त्र
5 अप्रैल, सोमवारसामाजिक विज्ञान
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न जारी, मुख्य विषय में फेल होने से स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल

बता दें कि ऊपर की टाइमटेब रे आधार पर अधिकांश मुख्य विषयों और JTS के लिए 80 अंक निर्धारित हैं, जबकि पहली भाषा के प्रत्येक पेपर के लिए 100 अंक तय किए गए हैं। इसके अलावा NSQF विषयों के लिए 60 अंक हैं। इसके साथ ही बता दें कि सभी परीक्षाओं का समय सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। केवल 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली स्किल टेस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

SSLC 'परीक्षा 2' और दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधान

यदि कोई छात्र 'परीक्षा 1' में अपने अंकों में सुधार करना चाहता है या परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसके लिए SSLC परीक्षा 2 का आयोजन 24 मई 2027 से किया जाएगा:

24 मईपहली भाषा
25 मईविज्ञान व संगीत
26 मईदूसरी भाषा
27 मईगणित व समाजशास्त्र
28 मईतीसरी भाषा
29 मईसामाजिक विज्ञान
31 मईJTS विषयों की परीक्षाएं होंगी

दिव्यांग छात्रों को लेकर क्या है समय का नियम

बता दें कि KSEAB ने दिव्यांग और पात्र छात्रों के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय देने का प्रावधान है। इसके तहत तीन घंटे के पेपर के लिए 60 मिनट, ढाई घंटे के लिए 50 मिनट, दो घंटे के लिए 40 मिनट और डेढ़ घंटे के पेपर के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह और टिप्स

परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की हड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड साथ ले जाना न भूलें। पेन, पेंसिल और ज्यामिति बॉक्स जैसी सभी जरूरी चीजें एक दिन पहले ही तैयार रखें, ताकि बाद में दिक्कत का सामन न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article