SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 जून 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की है। रिजल्ट पीडीएफ में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल प्रदर्शन किया है।
यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) में शामिल हो सकेंगे। आयोग जल्द ही इन चरणों की तिथियां और विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
SSC Delhi Police Head Constable Result 2025
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करके चयनित उम्मीदवारों की सूची देखी जा सकती है।
SSC Delhi Police Head Constable Result 2025 Cut Off
आयोग ने परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। पुरुष (ओपन) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की कट-ऑफ 82.45562 अंक रही, जिसके आधार पर 674 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की कट-ऑफ 75.80478 अंक निर्धारित की गई है और इस श्रेणी से 947 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की कट-ऑफ 75.23629 अंक रही, जिसके आधार पर 183 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 82.23493 अंक तय की गई है और इस वर्ग से सबसे अधिक 1415 उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।
सामान्य वर्ग (UR) की कट-ऑफ 82.68883 अंक रही, जिसके आधार पर 909 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग (OH) श्रेणी के लिए कट-ऑफ 54.29567 अंक निर्धारित की गई है और 160 उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे।
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 4288 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफलता हासिल की है और अब वे PE&MT, दस्तावेज सत्यापन तथा स्किल टेस्ट में भाग लेंगे।
आगे क्या?
रिजल्ट में सफल उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। आयोग जल्द ही PE&MT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट से जुड़ा शेड्यूल जारी करेगा। अगले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।
