एजुकेशन

SSC CPO SI Admit Card 2022: जारी हुआ एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:18 PM IST

SSC CPO SI Admit Card 2022, SSC Delhi Police CAPF SI Admit Card 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पेपर I का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी रोल नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी सीपीओ का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock

SSC CPO SI Paper I Admit Card 2022, SSC Delhi Police CAPF Sub Inspector Paper I Admit Card 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर भर्ती (SSC CPO SI Recruitment 2022) के लिए पेपर I का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आयोग की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ‌

SSC CPO SI Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब इंस्पेक्टर के 4300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पेपर I, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और पेपर II के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा पहले चरण की परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की जाएगी।

SSC CPO SI Paper I 2022: ऐसे होगी परीक्षा

एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर पेपर I में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। ‌वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC CPO SI Paper I Admit Card 2022

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR SUB-INSPECTOR IN DELHI POLICE AND CENTRAL ARMED POLICE FORCES EXAMINATION, 2022 (PAPER-I) TO BE HELD FROM 09/11/2022 TO 11/11/2022 ' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

SSC CPO SI Salary 2022: कितना मिलेगा वेतन?

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article