Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022, Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर को एक पाली में किया गया। इसके लिए राज्य में 2594 केंद्र तैयार किए गए थे। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2022 के माध्यम से राज्य के 372 कॉलेजों में डीएलएड कोर्सेज के 25 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
Rajasthan BSTC Result 2022: When to Check
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 1 नवंबर 2022 को घोषित कर दिया गया है। हालांकि, वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक शाम 5 बजे के बाद एक्टिवेट किया गया। राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार रिजल्ट की घोषणा दोपहर बाद की जानी थी लेकिन रिजल्ट के सटीक टाइम का ऐलान नहीं किया गया था।
Rajasthan BSTC Result 2022: Where to Check
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए 5.99 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित थे। इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर भी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
Rajasthan BSTC Result 2022 : How to check
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- फिर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Result 2022: वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट चेक करने के लिए किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर ही अपने नतीजे देखें। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां चेक करते रहें।
