एजुकेशन

NABARD में एनालिस्ट, लीड ऑडिटर समेत कई पदों पर वैकेंसी, अधिकतम आयु 45 साल, जल्द करें अप्लाई

NABARD Recruitment 2026: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट, लीड ऑडिटर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

NABARD Recruitment 2026: नाबार्ड में कई पदों पर निकली वैकेंसी

NABARD Recruitment 2026: नाबार्ड में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट, लीड ऑडिटर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 9 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

NABARD Specialist Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) एनालिस्ट - 3
  • इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट - 3
  • लीड ऑडिटर - 2
  • साइबर एंड नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट - 2
  • आईटी इनफ्रास्ट्रक्चर एंड बैंकिंग स्पेशलिस्ट- 2
  • साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट - 2
  • एथिकल हैकर और पेनेट्रेशन टेस्टर - 2
  • नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट - 1

NABARD Specialist Qualification: यहां देखें क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के इन पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) एनालिस्ट के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इनफॉर्मेशन साइंस/इलेक्ट्रिकल/साइबर सिक्योरिटी में बी.ई/बीटेक या एमसीए या कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/साइबर सिक्योरिटी/इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन सिस्टम/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ होनी चाहिए।

नाबार्ड एसओसी के लिए एज लिमिट

एसओसी के लिए एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

अनिवार्य प्रमाण पत्र (Mandatory Certification)

  • CompTIA Security+
  • CEH (सर्टिफाइड एथिकल हैकर)
  • समकक्ष साइबर सुरक्षा प्रमाण पत्र

यहां क्वालिफिकेशन और एज लिमिट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NABARD Specialist Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले nabard.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NABARD Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NABARD Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

1. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए - 150 रुपये आवेदन शुल्क।

2. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए - 850 रुपये आवेदन शुल्क।

3. नियुक्ति का आधार - भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी।

4. नियुक्ति की अवधि - शुरुआत में 2 साल के लिए नियुक्ति होगी, जिसे तीसरे साल के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।

नाबार्ड पर इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article