एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023: जारी हुआ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023, SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2023: दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट 2023 कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Constable Admit Card 2023

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023, SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में सफलता हासिल की है, वह दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SSC Delhi Police Constable Trade Test 2023: कब होगा ट्रेड टेस्ट

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था। वहीं, फिजिकल टेस्ट 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हुआ। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अब ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होना होगा। ट्रेड टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा।

How to Download SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article