एजुकेशन

SSC CHSL Exam Date: जारी हुई एसएससी सीएचएसएल एग्जाम डेट, जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

SSC CHSL Exam Date Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचएसएल एग्जाम की तारीख के ऐलान के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए उनके हिसाब से सिटी, शिफ्ट और तारीख के चुनाव की सहूलियत देने की भी घोषणा की है। एसएससी ने इस बारे में साफ कहा है कि परीक्षार्थी 22 से लेकर 28 अक्तूबर 2025 के बीच अपनी पसंदीदा सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट का चयन कर सकेंगे।

Image

SSC CHSL Exam Date out (iStock)

SSC CHSL Exam Date Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार एसएससी सीएचएसल भर्ती 2025 टियर 1 एग्जाम डेट्स का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को होगा। आयोग ने तारीख के ऐलान के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए उनके हिसाब से सिटी, शिफ्ट और तारीख के चुनाव की सहूलियत देने की भी घोषणा की है। एसएससी ने इस बारे में साफ कहा है कि परीक्षार्थी 22 से लेकर 28 अक्तूबर 2025 के बीच अपनी पसंदीदा सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट का चयन कर सकेंगे।

नहीं हो पाया था परीक्षा का आयोजन (SSC CHSL Exam Date)

बताते चलें कि इससे पहले एसएससी सीजेएल परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2025 के बीच होना था मगर नहीं हो पाया। एसएससी ने इसके स्थगन को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी थी। ना ही कोई विज्ञप्ति जारी की थी।

ऐसे डाउनलोड करें SSC CHSL Admit Card

सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

अब इसमें दी गई सूची में से अपना एसएससी क्षेत्र चुनें।

अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर या फिर जन्मतिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर अपना सीएचएसएल 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करें।

अब इसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।

परीक्षार्थियों को मिलेगी सहूलियत

अब एग्जाम की तिथियों को लेकर एसएससी ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को पोर्टल में लॉगिन करने के बाद शहर और तारीख और फिर शिफ्ट का चयन करना होगा। इसके लिए पोर्टल 22 से लेकर 28 अक्तूबर 2025 तक खुला रहेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article