एजुकेशन

SBI PO Mains Admit Card 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब है परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Probationary Officer यानी PO भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर कॉल लेटर जारी कर दिया है। मेंस परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

SBI PO Mains Admit Card 2026

SBI PO Mains Admit Card 2026: SBI PO भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को SBI PO Mains Exam 2026 में भाग लेना है, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर PO भर्ती के लिए “Download Main Exam Call Letter” लिंक उपलब्ध है।

इस भर्ती के जरिए कुल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा आदि की जरूरत पड़ सकती है।

कब होगी परीक्षा, SBI PO Mains Exam 2026 Date

मेंस परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह ऑनलाइन मोड में होगी। इसमें पहले 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, जिसमें कुल 170 सवाल पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, जनरल अवेयरनेस/ इकोनॉमी/ बैंकिंग नॉलेज और इंग्लिश लैंग्वेज से सवाल होंगे।

इसके बाद 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव होगा, जिसके लिए 30 अंक निर्धारित हैं। यानी मुख्य परीक्षा का कुल स्कोर 230 अंक का होगा। SBI के आधिकारिक पैटर्न के अनुसार ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहता है।

SBI PO Mains Admit Card 2026 How to Download

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें।
  • अब Probationary Officers भर्ती के सामने दिए गए “Download Main Exam Call Letter” लिंक को खोलें।
  • लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि, दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट रख लें।

तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को SBI PO Mains की तैयारी करते समय केवल कुल अंकों पर ध्यान देने के बजाय हर सेक्शन के निर्धारित समय के हिसाब से अभ्यास करना चाहिए। SBI के आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार Mains में Objective और Descriptive दोनों टेस्ट होते हैं और गलत उत्तरों पर Objective Tests में एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है। इसलिए मॉक टेस्ट देते समय समय प्रबंधन के साथ सही सवाल चुनने की रणनीति पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article