दुनिया में अगर कोई सबसे बेहतरीन गुरु हुआ है तो वो भगवान श्री कृष्ण हैं। उनकी जिंदगी से अगर कोई इंसान सीखना शुरू करे तो ज्ञान के उस समुंदर में उतर जाएगा, जहां से निकलते समय उसके दिमाग में कोई भी प्रश्न नहीं रहेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भी भगवान कृष्ण की दी शिक्षाओं पर चलें और उनकी तरह जिंदगी व्यतीत करें तो क्यों ना इस जन्माष्टमी पर उन्हें भगवान कृष्ण की जिंदगी पर आधारित ये 5 फिल्में दिखाएं। ये फिल्में ना केवल उनकी जिंदगी बदल देंगी बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनने में भी मदद करेंगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
महाभारत (Mahabharat)
1965 में रिलीज हुई ये क्लासिक माइथोलॉजिकल फिल्म बड़ी स्क्रीन पर पांडवों और कौरवों की लड़ाई पर आधारित थी, जो भगवान कृष्ण के ज्ञान से भरी हुई है। इसमें अभि भट्टाचार्य ने भगवान कृष्ण का किरदार प्ले किया था जो पांडवों को राह दिखाते नजर आते हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'मैं 18 घंटे तक काम करती थी'- Deepika Padukone के वर्किंग आवर्स के विवाद पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी

महाभारत (Mahabharat)
योद्धा कृष्णा (Yashoda Krishna)
महाभारत के इर्द-गिर्द रची गई फिल्मों में भगवान कृष्ण एक गाइड के रूप में ही नजर आते हैं लेकिन 1975 में आई तेलुगु फिल्म योद्धा कृष्ण में भगवान कृष्ण की वीरता और शौर्य की कहानी दिखाई गई है। इसमें भगवान कृष्ण के बचपन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है और उनकी लीलाएं दिखाई गई गैं। ये फिल्म बच्चों को जरूर पसंद आएगी और वो इससे काफी कुछ सीखेंगे। ये फिल्म जियो हॉट स्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

योद्धा कृष्णा (Yashoda Krishna)
कृष्णा द बर्थ (Krishna – The Birth)
साल 2006 में रिलीज हुई ये एनिमेटिड फिल्म हमें बताती है कि किन परिस्थितियों में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और उन्होंने बचपन में किन-किन राक्षसों को अपनी माया से हराया था। कंस की जेल में पैदा हुआ बच्चा कैसे गोकुल पहुंचता है और फिर कैसे वो अपने मामा कंस की चालों को निरुत्तर करता है ये सारी चीजें हमें इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

कृष्णा द बर्थ (Krishna The Birth)
ओह एम जी (Oh My God)
ओह माई गॉड में परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेता हैं। ये फिल्म एक नास्तिक व्यक्ति की आस्तिक होने की दास्तां है, जिसमें भगवान कृष्ण खुद उसकी मदद करते हैं। ये फिल्म साल 2012 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ये फिल्म हमें गलत रास्तों पर चलकर भगवान को पाने की जगह सही कर्मों पर ध्यान देने की सलाह देती है।

ओह एम जी (Oh My God)
अर्जुन द वॉरियर प्रिंस (Arjun The Warrior Prince)
साल 2012 में ही रिलीज हुई फिल्म अर्जुन द वॉरियर भगवान कृष्ण और अर्जुन के रिश्ते पर केंद्रित है। इसमें दिखाया गया है कि भगवान कृष्ण ने हमेशा कैसे अर्जुन की मदद की और जब उनका मन विचलित हुआ तो गीता का ज्ञान देकर उन्हें सही रास्ते पर लाया और विश्व में धर्म की स्थापना की। ये फिल्म बच्चों को जरूर दिखानी चाहिए ताकि वो गीता के ज्ञान को बहुत सरल शब्दों में समझ सकें।

अर्जुन द वॉरियर प्रिंस (Arjun The Warrior Prince)
इस जन्माष्टमी के मौके पर आपको पूरा दिन भगवान कृष्ण के लिए अर्पित करना चाहिए और ये 5 फिल्में पूरे परिवार के साथ जरूर देखनी चाहिए। इन फिल्मों से ना केवल आपका दिन खुशनुमा बनेगा बल्कि आपके ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी होगी।
