टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Rohed Khan: रोहेद खान को शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट देखा जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शो में रोहेद अपनी पर्सनालिटी से लोगों का प्यार पाने में कामयाब रहते हैं या नहीं?

Image

जानिए कौन हैं रोहेद खान?

Bigg Boss 20 Rohed Khan Contestants Profile: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हो रहा है। सलमान खान के इस पॉपुलर रियलिटी शो में कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे? यह सवाल सभी लोगों के मन में है। इन सेलेब्स में से एक नाम कन्फर्म है, जो इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। जी हां हम बॉलीवुड एक्टर रोहेद खान (Rohed Khan) की ही बात कर रहे हैं, जिनका नाम शो की कन्फर्म लिस्ट में शामिल हो गया है। अगर रोहेद खान वाकई 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को अभिनेता का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। फिल्मों में विलेन और नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले रोहेद को इस शो में अपनी असली पर्सनालिटी के देखना बेहद दिलचस्प होगा। तो चलिए जानते हैं रोहेद खान की फैमिली, उनके करियर और एजुकेशन डिटेल्स के बारे में...

कौन हैं रोहेद खान?

रोहेद खान ऑस्ट्रिया में जन्मे अभिनेता और मॉडल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ इंटरनेशनल सिनेमा में भी काम किया है। रोहेद खान अब तक हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन जैसी भाषाओं में काम कर सकते हैं। एक्टिंग के अलावा उनका बैकग्राउंड मार्शल आर्ट्स में भी है और वह कराटे में सेकंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट रखते हैं। ऐसे में बिग बॉस के कैमरों के सामने उनकी रियल पर्सनालिटी और गेम प्लान देखना दिलचस्प होने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: साथ में फ्लाइट लेते दिखे Samay Raina और Medha Shankr, डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर)

ऐसा है रोहेद खान का फैमिली बैकग्राउंड

रोहेद खान की निजी जिंदगी और फैमिली को लेकर पब्लिक डोमेन ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि उनकी फैमिली को लेकर ज्यादा कुछ बता पाना या फिर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बातों की पुष्टि करना मुश्किल है।

इंस्टाग्राम पर भी हैं लोकप्रिय

रोहेद खान सिर्फ अपने काम को लेकर ही चर्चा में नहीं रहते बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी लोकप्रियता देखने को मिलती है। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पोस्ट और पिक्स पर फैन्स खूब बरसाते हैं। रोहेद अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों, पिक्स और अपडेट्स को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार चर्चा में बनी रहती है। इंस्टाग्राम पर रोहेद खान को लगभग 27 हजार से ज्यादा फैन्स फॉलो करते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker के बयान पर भड़के 'Padmaavat' के लेखक, 'जौहर' कमेंट पर दिया दो टूक जवाब)

रोहेद खान ने बॉलीवुड के साथ-साथ इंटरनेशनल सिनेमा में भी काम किया है। उनके करियर में एक्शन, थ्रिलर और इंटेंस किरदारों की झलक देखने को मिलती है। वह 'तेजस' (2023), 'बड़े मियां छोटे मियां' (2024) और 'सरजमीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनका नाम एक समय 'वीर' एक्ट्रेस जरीन खान के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आई थीं लेकिन बाद में दोनों ने साफ किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहेद खान सच में सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेते हैं या फिर उनका नाम महज अफवाह साबित होता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article