Times Now Navbharat
live-tv
Premium

मंडी में सस्ती सब्जियां, रेहड़ी-पटरी पर लगी है आग! समझें खुदरा बाजार में दाम 4 गुना बढ़ने का पूरा खेल

आसमान छूती महंगाई के कारण हर कोई परेशान है। हाल यह है कि 500 रुपये लेकर बाजार निकलने पर हफ्ते भर की सब्जियां नहीं मिल पा रही है। बाजार में कोई भी सब्जी 60 रुपये किलो से कम नहीं है।

Image
आजादपुर मंडी में सब्जियों के दाम
Authored by: आलोक कुमार
Updated Sep 3, 2026, 13:25 IST
Follow on Google News

बारिश के मौसम में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी और तेल से लेकर आलू, टमाटर और हरी सब्जियों तक के दाम लोगों की जेब पर बहुत भारी पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि रेहड़ी-पटरी वाले सब्जियों के भाव किलो के बजाय पाव में बता रहे हैं। इसके बावजूद ग्राहक तय नहीं कर पा रहा कि महंगाई में क्या खरीदे और क्या छोड़ दे?

सबसे चौंकाने वाली बात मंडी और खुदरा बाजार के बीच कीमतों का बड़ा अंतर है। बहुत सारी सब्जियों के दाम में यह अंतर 400 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी मंडी में जो सब्जी सस्ती है, वही सब्जी खुदरा मार्केट में 4 गुनी तक महंगी है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में आज प्याज का आज औसत भाव करीब ₹32 प्रति किलो है, जबकि नोएडा के रिटेल मार्केट में यही प्याज ₹60–70 प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह आलू, टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, भिंडी, करेला, लौकी, खीरा और हरी मिर्च समेत कई सब्जियों के मंडी और खुदरा भाव में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

अब सवाल है कि आखिर मंडी से रेहड़ी-पटरी तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों की कीमत 2 से 4 गुना तक कैसे बढ़ रही है? क्या इसके पीछे ट्रांसपोर्ट, छंटाई और खराब होने का नुकसान, छोटे विक्रेता का खर्च या कोई और कारण है? आइए समझते हैं इस पूरे खेल को।

रिटेल मार्केट में सब्जियों के दाम

सब्जीDelhi-NCR के रिटेल मार्केट में सब्जियों के दाम ₹/किलो
प्याज₹60–70
आलू₹30–40
टमाटर₹60–65
फूलगोभी₹80–100
पत्तागोभी₹50–60
गाजर₹60–80
शिमला मिर्च₹80–100
भिंडी₹60–80
करेला₹50–60
लौकी₹40–50
खीरा₹40–50
हरी मिर्च₹80–120
चुकंदर₹60–70

आजादपुर मंडी में सब्जियों के रेट

सब्जीन्यूनतम ₹/kgअधिकतम ₹/kgऔसत/मंडी भाव ₹/kg
आलू218.4010.70
प्याज2045लगभग 32.5
टमाटर103424.47
मटर5010075
शिमला मिर्च204532.5
खीरा103020
मूली81611.40
पालक101512
फूलगोभी154027.5
पत्तागोभी122016
बैंगन103020
हरी मिर्चAPMC सूची में उपलब्ध नहीं
फ्रेंच बीन्स306045
तोरी103020
लौकी152520
कद्दू81511.5
भिंडी305040
नींबू3010065
अदरक4510072.5

मंडी और रिटेल मार्केट में क्यों इतना बड़ा अंतर?

आप जिस टमाटर को अपनी कॉलोनी के विक्रेता से ₹60 प्रति किलो या उससे अधिक दाम पर खरीद रहे हैं, वही टमाटर दिल्ली की आजादपुर मंडी (जो एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी है) में ₹10-34 प्रति किलो उपलब्ध है। अन्य सब्जियों की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। खुदरा (रिटेल) बाजार में एक किलो भिंडी की कीमत ₹60-80 है, लेकिन आजादपुर मंडी में इसका भाव सिर्फ ₹40 प्रति किलो है।

Vegetables Price

Vegetables Price

मंडी के मुकाबले खुदरा मार्केट में सब्जियों के थोक और खुदरा भावों में 400 प्रतिशत तक का भारी अंतर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह जानने के लिए टाइम्स नाउ डिजिटल ने आजादपुर मंडी के व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं से बात की। इस बातचीत से यह बात सामने आई कि सब्जियों की कीमत में मंडी के मुकाबले रिटेल बाजार में कई गुना अंसर बिचौलिए (मिडलमैन) के कारण है। वे थोक व्यापारियों से सब्जियां खरीदते हैं और उन्हें खुदरा विक्रेताओं को काफी ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। नोएडा के सब्जी विक्रेता मनोहर ने बाया कि मंडी से लेकर रिटेल मार्केट में बिचौलियों का राज है। वे आढ़तियों (थोक व्यापारियों) से भारी मात्रा में सब्जियां खरीदते हैं। वे मंडियों में सब्जियां पहुंचते ही वे उन्हें खरीद लेते हैं। हमारे पास उनसे ही सब्जी खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। वो मनमानी कीमत वसूलते हैं। हम देने को मजबूर हैं। इसलिए मंडी के मुकाबले रिटेल मार्केट में सब्जियों के दाम में इतना बड़ा अंतर है।

End of Article