SSC CGL Tier 2 Exam: एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप, ssc.gov.in से करें चेक व डाउनलोड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 9, 2026, 09:56 PM IST
SSC CGL Tier 2 City Intimation Slip 2026: एसएससी ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी की है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप
SSC CGL Tier 2 City Intimation Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier 2 Exam Date) 18-19 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार इस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं।
क्यों जरूरी है सिटी इंटिमेशन स्लिप?
एसएससी सीजीएल सिटी स्लिप एक जरूरी दस्तावेज है, जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानने और पहले से ही अपनी यात्रा और रहने की योजना बनाने में मदद करता है।
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपने अकाउंट में लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से SSC CGL Tier 2 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CGL Tier 2 City Intimation Slip Download करने का तरीका देखे:
SSC CGL Tier 2 City Intimation Slip Notice how to check and download
- ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें।
- इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'nformation regarding the city of examination, Admission Certificate for the candidates of Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-II)'
SSC CGL टियर 2 सिटी स्लिप 2025
SSC CGL Tier 2 परीक्षा 18-19 जनवरी, 2026 को कई शहरों में आयोजित की जाएगी। SSC CGL टियर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में परीक्षा शहर का विवरण होता है और यह परीक्षा के लिए मान्य नहीं है। SSC परीक्षा से 2/3 दिन पहले अलग से SSC CGL Tier 2 Admit Card जारी करेगा।