एजुकेशन

SSC CGL Tier 2 Admit Card: जारी हुए एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 23, 2023, 08:19 AM IST

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2022 Released: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी हुए एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड उम्मीदवार ssc.nic.in की मदद से अपडेट में देख सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन पर जा सकते हैं।

Image

SSC CGL टियर 2 एडमिट कार्ड 2023

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से संयुक्त ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा (सीजीएल) 2022 के दूसरे स्टेज के लिए प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिए गए है। उम्मीदवार ssc.nic.in पर जा सकते हैं और फिर प्रवेश पत्र सेक्शन में अपने क्षेत्र की प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति को चेक कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc-cr.org पर जारी किया गया है और कुछ वेबसाइट में उम्मीदवारी की स्थिति, परीक्षा शहर का विवरण, परीक्षा की डेट और समय जैसी जानकारी जारी की गई है।

आयोग की कर्नाटक-केरल क्षेत्रीय वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एसएससी सीजीएल टियर-2 एडमिट कार्ड 2 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस बीच, टियर 1 परीक्षा के स्कोरकार्ड आज जारी हो चुका है जोकि ssc.nic.in पर उपलब्ध है।

एसएससी सीजीएल परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक 22 फरवरी से 8 मार्च तक एक्टिव रहेगा और उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड

एसएससी सीजीएल उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से एसएससी सीजीएल मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट - ssc-cr.org पर जाएं।

स्टेप 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें 'स्टेटस/डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (टियर-II) 2022 टू बी हेल्ड ऑन 02/03/2023 एंड 07/03/2023'

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तिथि या रोल नंबर और जन्म तिथि या नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि सहित विवरण प्रदान करें।

स्टेप 4: एसएससी सीआर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।

स्टेप 5: एसएससी का सीजीएल एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

SSC ने 9 फरवरी 2023 को टियर 1 परिणाम की घोषणा की थी। परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। जो लोग टियर 1 में पास हुए हैं, वे दूसरी श्रेणी की परीक्षा दे सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article